पंचायत उप निर्वाचन 2026 (पूर्वार्ध) के अंतर्गत जनपद पंचायत सिवनी मालवा एवं नर्मदापुरम की ग्राम पंचायतों में सरपंच एवं पंच पद के निर्वाचन परिणाम घोषित किए गए। मतगणना के बाद सिवनिमालवा में ग्राम पंचायत फरीदपुर में योगेंद्र पाल, जबकि नर्मदापुरम में ग्राम पंचायत सांवलखेड़ा में सुनीता मेहरा तथा ग्राम पंचायत मिसरोद में कमल किशोर चौधरी सरपंच पद पर निर्वाचित हुए। सिवनिमालवा की ग्राम पंचायत दमाडिया में सरपंच एवं एक पंच पद पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ।
ग्राम पंचायत फरीदपुर में योगेंद्र पाल निर्वाचित
ग्राम पंचायत फरीदपुर में सरपंच पद के निर्वाचन में अभ्यर्थी क्रमांक 1 अमित कहार को 375 मत, अभ्यर्थी क्रमांक 2 योगेंद्र पाल को 386 मत तथा नोटा को 11 मत प्राप्त हुए। कुल 772 मतों में से योगेंद्र पाल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 11 मत अधिक प्राप्त कर सरपंच पद पर निर्वाचन हासिल किया।
ग्राम पंचायत सांवलखेड़ा में सुनीता मेहरा निर्वाचित
ग्राम पंचायत सांवलखेड़ा में सरपंच पद के निर्वाचन में अभ्यर्थी क्रमांक 1 सुनीता मेहरा को 561 मत, अभ्यर्थी क्रमांक 2 विनोती बामने को 180 मत तथा नोटा को 10 मत प्राप्त हुए। कुल 751 मतों में से सुनीता मेहरा ने 381 मत अधिक प्राप्त कर सरपंच पद पर निर्वाचन हासिल किया।
ग्राम पंचायत मिसरोद में कमल किशोर चौधरी निर्वाचित
ग्राम पंचायत मिसरोद में सरपंच पद के निर्वाचन में अभ्यर्थी क्रमांक 1 कमल किशोर चौधरी को 575 मत, अभ्यर्थी क्रमांक 2 माखनलाल चौधरी को 599 मत तथा नोटा को 14 मत प्राप्त हुए। कुल 1188 मतों में से कमल किशोर चौधरी ने 24 मत अधिक प्राप्त कर सरपंच पद पर निर्वाचन हासिल किया।
ग्राम पंचायत दमाडिया में निर्विरोध निर्वाचन
ग्राम पंचायत दमाडिया में सरपंच पद के लिए श्रीमती आरती सुनोरिया पति अमरीश निर्विरोध निर्वाचित हुईं। वहीं ग्राम पंचायत दमाडिया के वार्ड क्रमांक 13 से श्री महेश पंच पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए।