जिला पंचायत सीईओ श्री जायसवाल ने भैंसदेही क्षेत्र में विकास…
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गणेश जायसवाल ने जनपद पंचायत भैंसदेही क्षेत्र का भ्रमण कर विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जनपद पंचायत भैंसदेही के कार्यालय एवं ग्राम पंचायत भवन का भी निरीक्षण किया तथा आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
जिला पंचायत सीईओ श्री जायसवाल ने ग्राम बालनेर की ग्राम पंचायत विजयग्राम में स्टॉप डेम में कड़ी शटर लगाने के कार्य का निरीक्षण किया।
सीईओ श्री जायसवाल ने ग्राम पंचायत झल्लार में बोरी बंधान कार्य का भी निरीक्षण किया।
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर श्री तिवारी ने…
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने ग्राम गैतरा स्थित आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्रीमती हरसिमरनप्रीत कौर, वनमंडलाधिकारी श्री गर्वित गंगवार, एसडीएम कटनी श्री जितेंद्र पटेल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
नन्ही तन्वी की प्रतिभा देख कलेक्टर ने बढ़ाया उत्साहनिरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री तिवारी ने आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों से संवाद किया।
बच्ची के आत्मविश्वास और प्रस्तुति से प्रसन्न होकर कलेक्टर श्री तिवारी ने उसका उत्साहवर्धन किया।
कलेक्टर श्रीमती सिंह ने जिला महिला अस्पताल का किया औचक…
कलेक्टर श्रीमती सिंह ने जिला महिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और समय पर कार्य पूरा करने के दिए निर्देश बड़वानी 4 अक्टूबर 2026/कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने रविवार को जिला महिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने पोषण पुनर्वास केंद्र (NRC) के चल रहे रेनोवेशन कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण कर इसे समय पर हैंडओवर करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने अस्पताल परिसर और वार्डों में साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि मरीजों और उनके परिजनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।