उज्‍जैन, 01 अक्‍टूबर। ग्राम पंचायत बरखेड़ा नजीक जनपद खाचरौद की रहने वाली अज्‍जू बाई को प्रधानमंत्री आवास स्‍वीकृत हुआ और उन्‍हें 1 लाख 20 हजार रुपए की राशि दी गई। इस राशि से उन्‍होंने अपने घर का सपना पूरा किया। आज वे अपने परिवार के साथ पक्‍के मकान में रह रही हैं। पहले बारिश में आए दिन उन्‍हें टपकते पानी के नीचे घर के बर्तन रखना पड़ते थे। दरवाजे पुराने होकर टूट गए थे। सांप घर में घुस जाया करते थे। नए आवास के लिए अज्‍जू बाई प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आभार व्‍यक्‍त करती हैं।