संकल्प जैन ने पीएम सूर्य घर योजना के तहत अपने घर की छत पर 5 किलोवाट का सोलर पैनल लगवाया। योजना के अंतर्गत उन्हें ₹78 हजार की सब्सिडी का लाभ मिला।

सोलर पैनल लगने के बाद उनके परिवार के बिजली खर्च में करीब 90 प्रतिशत तक की कमी आई है। पहले जहां हर महीने ₹4,500 से ₹5,000 तक बिजली बिल आता था, वहीं अब यह घटकर मात्र ₹400 से ₹500 रह गया है।

संकल्प जैन बताते हैं कि सौर ऊर्जा ने उनके परिवार को बिजली खर्च में बड़ी आर्थिक राहत दी है। योजना का लाभ मिलने पर उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी का हृदय से आभार व्यक्त किया।