उज्जैन 2 अक्टूबर। प्रधानमंत्री आवास योजना का यह कमाल है कि कभी कच्चे मकान में रह रहे खाचरोद निवासी नंदकिशोर अहिरवार आज बढ़िया पक्के और रंगों से सजे मकान में रह रहे हैं। वह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का इस योजना के लिए आभार व्यक्त करते हैं तथा बताते हैं कि उनकी पत्नी को लाडली बहना योजना के तहत हर महीने नियत राशि भी मिल रही है इस कारण उनके परिवार की आर्थिक स्थिति सुधरी है।