सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत जल, जन एवं सेवा संकल्प यात्रा के सुवासरा पहुंचने पर यात्रा का भव्य स्वागत सम्मान किया गया। इस अवसर पर आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में सांसद श्री सुधीर गुप्ता, विधायक श्री हरदीप सिंह डंग, विधायक श्री चंदर सिंह सिसोदिया, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदार, श्री श्याम, श्री गोविंद, श्री राजू खन्ना आदि उपस्थित रहे।

इस दौरान सांसद श्री गुप्ता ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि श्री मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से तरक्की कर रहा है हर क्षेत्र में प्रगति दिख रही है। विधायक श्री हरदीप सिंह डंग ने अपने संबोधन में कहा कि क्षेत्र में प्रत्येक आवश्यक विकास कार्य एवं निर्माण संपन्न हुए हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदार एवं विधायक श्री चंदर सिंह सिसोदिया ने भी अपने संबोधन में प्रधानमंत्री श्री मोदी के देश हित के कार्यों की जानकारी दी।

यात्रा के साथ चल रहे प्रभारी एवं सह प्रभारी द्वारा भी यात्रा पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर आयोजित युवा संवाद में विद्यार्थियों ममता नागदा, कुमकुम देवड़ा तथा विशाल व्यास द्वारा मेरे सपनों का भारत विषय पर अपने विचार व्यक्त किए गए।