सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विवेकानंद चौराहा स्थित पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास, विदिशा में पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली संवर्धन के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में छात्रावास की छात्राओं एवं अधीक्षिका श्रीमती नीलू नरवरिया ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विभिन्न पौधों का रोपण किया। उन्होंने

कार्यक्रम का उद्देश्यो को रेखांकित करते हुए कहा है कि छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, हरियाली के प्रति जागरूकता, प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता तथा सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना रहा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित यह गतिविधि छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय सहभागिता हेतु प्रेरित करना है।

पौधरोपण के दौरान छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। छात्राओं को पौधों के संरक्षण, समय-समय पर सिंचाई, देखरेख तथा पौधों को सुरक्षित रखने के संबंध में आवश्यक जानकारी भी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। पेड़-पौधे हमें स्वच्छ वायु प्रदान करने के साथ ही पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए केवल पौधारोपण करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधों को सुरक्षित रखते हुए उन्हें वृक्ष के रूप में विकसित करना भी हमारी जिम्मेदारी है।

छात्राओं ने पौधारोपण के साथ लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने तथा अपने आसपास के लोगों को भी पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। छात्रावास परिसर में आयोजित इस गतिविधि से छात्राओं में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता और पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश भी प्रसारित हुआ।