उमरिया 30 सितंबर - प्रभारी मंत्री श्री नागर सिंह चौहान ने शहर के कन्या विद्यालय का भ्रमण कर वहां की पठन पाठन व्यवस्था की जानकारी लेते हुए विद्यालय भवन का निरीक्षण किया। उन्होने निर्देश दिए कि छात्राओ के लिए आवश्यक कक्षो की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। प्रभारी मंत्री ने छात्राओ से संवाद करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जीवन प्रेरणा दायक है।

उन्होंने दृढ संकल्प के साथ गुजरात प्रदेश का नेतृत्व किया और अब उनके मार्गदर्शन में देश प्रगति के पथ पर अग्रसर है। श्री मोदी जी मनोयोग से बिना किसी भेदभाव के अनवरत देश की सेवा में लगे है। उनका सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं राष्ट्रभक्ति का संकल्प सभी को ग्राह्य करना चाहिए।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि युवाओ को अपने देश को वर्ष 2047 तक विकसित एवं विश्व में अग्रणी राष्ट्रर बनानें का लक्ष्य लेकर चलना है। उन्होने आव्हान किया कि सेवा, अनुशासन, नवाचार और सामाजिक जिम्मेदारी के कार्याे में सक्रिय भागीदारी निभाए। उन्होने छात्राओ से कहा कि पूरे मनोयोग के साथ शिक्षा ग्रहण करें और नित नई सफलताएं अर्जित करे।

इस अवसर पर अपेक्स बैंक के प्रशासक महेंद्र सिंह यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अनुजा पटेल, कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय, सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह, अपर कलेक्टर प्रमोद कुमार सेन गुप्ता, एसडीएम अंबिकेश प्रताप सिंह, सहायक आयुक्त जन जातीय कार्य विभाग डा पूजा व्दिवेदी, जिला शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र बडकरे, श्री आसुतोष अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।