कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के नेतृत्व में सेवा मेरा योगदान अंतर्गत गांधी जयंती पर कलेक्ट्रेट कार्यालय एवं परिसर में स्वच्छता अभियान के तहत साफ-सफाई का कार्य किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री रूपेश उपाध्याय, एसडीएम कराहल श्री बीएस श्रीवास्तव, डिप्टी कलेक्टर श्री विजय शाक्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहें। इस अवसर पर कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा सहित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा कलेक्टर कार्यालय परिसर की साफ-सफाई की गई तथा झाडियां और घास हटाने का कार्य किया गया। इस दौरान कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा सफाई मित्रों को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इसी प्रकार सीईओ जिला पंचायत श्री कार्तिकेय जायसवाल के नेतृत्व में जिला पंचायत परिसर में अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा साफ-सफाई का कार्य किया गया। इसके साथ ही विभिन्न शासकीय कार्यालयों में भी स्वच्छता अभियान आयोजित करते हुए कार्यालयों परिसरों की साफ-सफाई की गई। सभी जनपद पंचायतों एवं नगरीय निकायों में स्वच्छता के कार्यक्रम आयोजित किये गये तथा स्वच्छता की शपथ ली गई।





