सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के तहत नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने सतना जिले में रैगांव विधानसभा क्षेत्र के नगर परिषद कोठी में स्वच्छता श्रमदान किया। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं बस स्टैंड परिसर में स्वच्छता अभियान में सहभागिता करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया। इस मौके पर उन्होंने स्वच्छता कर्मियों को सम्मानित भी किया।
इस अवसर पर राज्यमंत्री श्रीमती बागरी ने अमर शहीद ठाकुर रणमत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता सामूहिक जिम्मेदारी है और जनभागीदारी से स्वच्छ एवं सुंदर नगर का निर्माण संभव है। इस मौके पर स्वच्छता सेवा कर्मियों को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित नागरिकगण उपस्थित रहे।



